शिवपुरी: शहर में नगरपालिका कार्यालय के बाहर महिला कर्मचारी से मोबाइल और सोने का ओम का लॉकेट लूटकर भागने बाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया की एएनएम मनीषा गोस्वामी पत्नी स्वर्गीय रामनिवास गोस्वामी गोशाला निवासी उम्र 43 साल 11 दिसंबर 2025 को जिला अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए जा रही थी जैसे ही वह जिला अस्पताल के गेट पर पहुंची तभी अज्ञात युवक ने ईंट उठाकर मनीषा के सिर पर वार कर दिया था. हमले के बाद आरोपी उनके गले से ओम का लॉकेट और मोबाइल छीनकर फरार हो गया था.
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. 70 से ज्यादा कैमरों को खंगालने के बाद आरोपी ब्रजेश धाकड़ पुत्र रमेशचंद्र धाकड़ उम्र 38 साल निवासी गोपालपुर को पोहरी बायपास रोड़ शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से सोने का लॉकेट, मोबाइल जप्त किया गया.








Be First to Comment