Press "Enter" to skip to content

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बैराड पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृता दस्तयाब, 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत बैराड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृता को पानीपत (हरियाणा) से सुरक्षित दस्तयाब करते हुए ₹10,000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना बैराड में फरियादी ने 25 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी अभिषेक धाकड़, निवासी नदोरा थाना बैराड, बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर अपराध क्रमांक 356/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी  आनंद राय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का ईनाम भी घोषित किया गया था।टीम ने टेक्निकल व फिजिकल जानकारी के आधार पर हरियाणा के पानीपत से अपहृता को 11 दिसंबर को दस्तयाब किया। तत्पश्चात 13 दिसंबर को आरोपी अभिषेक धाकड़ (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, उनि धर्मेन्द्र शिवहरे, सउनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि दशरथ सिंह राजपूत, आर. 817 रविन्द्र धाकड़, आर. 150 अतर सिंह रावत, महिला आर. 1068 वैशाली श्रीवास्तव, महिला आर. 1150 वर्षा, महिला आर. 553 निशा गौड़ और महिला आर. 1072 नेहा शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।बैराड पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपहृता को सुरक्षित घर लाया गया और आरोपी को शिकंजे में लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!