शिवपुरी: पोहरी किले के अंदर स्थित वार्ड न 07 मे ऐतिहासिक भुजरिया तालाब परिसर में नगर पंचायत द्वारा लगाई गई पत्थर की कुर्सियों को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सार्वजनिक उपयोग की इन कुर्सियों को तोड़कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया,
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रश्मि नेपाल वर्मा एवं सीएमओ राधा शर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पोहरी थाना पहुंचकर आवेदन दिया। आवेदन में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भुजरिया तालाब परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा कुर्सियों की तोड़फोड़ की जा चुकी है। बार-बार हो रही इन घटनाओं से नगर पंचायत के विकास कार्य पर असर पड रहा है
एक ओर क्षेत्रवासी बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की अपेक्षा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को कुछ असामाजिक तत्व नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस प्रकार की घटनाएं जनहित के कार्यों में बाधा बन रही हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष रश्मि नेपाल वर्मा ने घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई कर दोषियों पर कड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
नगर पंचायत का कहना है कि यदि इस तरह की तोड़फोड़ पर कड़ा कदम नहीं उठाया गया, तो विकास कार्य प्रभावित होंगे। सख्त कार्रवाई से ही असामाजिक तत्वों में भय पैदा होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी।










Be First to Comment