शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करोंदी कॉलोनी संबेल के पास बाइक पर सवार तीन लोगों ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए एक बाइक चालक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण उसकी हालत गंभीर है.
जानकारी के अनुसार छोटू खान पत्र पप्पू खान उम्र 23 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाइक से जा रहा था इसी दौरान करोंदी कॉलोनी संबेल पर सामने से बाइक पर सवार होकर तीन लोगों ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी. जिसके कारण छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
छोटू के सिर में गंभीर चोट आई है. बता दें कि छोटू भांडेर का रहने बाला हैं. 5 साल से मामा के यहाँ शिवपुरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहा है.








Be First to Comment