Press "Enter" to skip to content

नरवर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, दो गंभीर घायल, खाद लेकर लौट रहे थे, चौदह महादेव मंदिर के पास की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर चौदह महादेव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सरखड़पुर निवासी राजकुमार कुशवाह (22) पिता हाकिम, विनीत यादव (19) पिता पहलवान, केशव कुशवाह (26) पिता खुमान सिंह और दो अन्य लोग नरवर ब्लॉक स्थित खाद वितरण केंद्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में यूरिया खाद भरकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चौदह महादेव मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे तीन लोग उसके नीचे दब गए।

घायलों को तत्काल नरवर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार कुशवाह को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनीत यादव और केशव कुशवाह गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। नरवर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!