Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में स्कूल से लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या का मुख्य आरोपी प्राणसिंह गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रहे शिक्षक कल्याण लोधी की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्राण सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एएसपी संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर की शाम शिक्षक कल्याण लोधी अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से ऊमरीकला लौट रहे थे, तभी गणेशखेड़ा वेयरहाउस के पास उन्हें गोली मार दी गई। मामले में परिजनों ने मुरारी लोधी सहित छह लोगों पर आरोप लगाए थे। जांच में सामने आया कि मुरारी और मृतक के चाचा बीरसिंह के बीच पुराने विवाद और चल रहे केस के कारण हत्या की साजिश रची गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 दिसंबर को संदेही प्राण सिंह यादव से पूछताछ की, जिसमें उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

आरोपी ने स्वीकार किया कि मुरारी लोधी और उसके परिजनों ने उसे कट्टा और कारतूस उपलब्ध कराए तथा जितेंद्र उर्फ कल्ला लोधी को साथ भेजा। दोनों ने शिक्षक की स्कूल से लौटते समय रेकी की और वेयरहाउस के पास गोली मार दी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कट्टे का टूटा हुआ हिस्सा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएँ बढ़ाई हैं, जबकि कुछ आरोपियों को विवेचना में निर्दोष पाया गया है। मुख्य आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में भौंती थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया, उपनिरीक्षक कुसुम गोयल सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!