शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने पत्नी के साथ क्रूरता करने वाले पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं.
बदरवास थाना प्रभारी ने बताया की 11 दिसम्बर 2025 को थाने के पीछे एक व्यक्ति उत्पात मचा रहा था. जिससे आम जनता को परेशानी हो रही थी. मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति अपनी पत्नी व मां के साथ झगडा कर रहा था. जिससे जाने आने वालो को परेशानी हो रही थी एवं लोगों की भीड इकट्ठा हो गयी थी. पुलिस ने जगदीश पुत्र लीथरू जाटव उम्र 30 साल निवासी थाने के पीछे बदरवास को समक्ष पंचान धारा 170 बीएनएसएस में विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्र. 79/25 धारा 170,126,135 (3) बीएनएसएस का कायम किया जाकर आरोपी को जेल भेजा दिया हैं.
उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि नोवेल खेस सउनि राकेश शिवहरे आर सदन आर चालक दीनू रघुवंसी की मुख्य भूमिका रहीं।








Be First to Comment