शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने अबैध रूप से भैंसो का परिवहन करते हुए आयशर ट्रक कुल कीमत 20 लाख रूपये व 23 नग भैंसो की कीमत 9 लाख रूपये को जप्त किया हैं.
बदरवास थाना प्रभारी ने बताया की 10 दिसंबर 2025 को ग्राम दीघौद के पास बंद पडी क्रेशर पर एक आइसर ट्रक भैंसे भरी खडी थी जिन्हें आरोपी बूचड खाना में ले जाने की फिराक में थे. सूचना पर आइसर केन्ट्रा ट्रक क्र. MP06HC2872 में क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बंधी भैंसे भरी थी. ट्रक में 16 भैंसे, 4 पडा, 3 पडिया कुल 23 नग क्रूरता पूर्वक ट्रक में पार्टीशन करके डवलस्टोरी में भरी होकर रस्सी से वंधी थी. आरोपी मेवाराम पुत्र बाबूलाल कुशवाह उम्र 35 साल निवासी झारपुरा थाना कोलारी जिला धौलपुर राजस्थान, तोफिन खांन पुत्र कल्लाराम खांन (मुसलमान) उम्र 22 साल निवासी जमाखेडी पिपरई जिला अशोकनगर से कब्जे से कि 16 भैंसे, 4 पडा, 3 पडिया कुल 23 नग कीमत 9 लाख व एक ट्रक आइसर केन्ट्रा क्र.MP06HC2872 कीमत करीबन 20 लाख कुल 29 लाख का जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 322/25 धारा 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 6/6क म, प्र कृषक पशु परिरक्षण अधि का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा, थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया सउनि जगदीश पाराशर आर दीपक आर थान सिंह आर चालक दीनू रघुवंसी आर सदन की मुख्य भूमिका रही।









Be First to Comment