शिवपुरी: शहर के माधव चौक चौराहे से युवक को बाइक पर बिठाकर शराब पिलाने के बाद अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़ित ने आज एसपी ऑफिस में एसपी से दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कोली पुत्र बालकदास कोली निवासी मनियर थाना कोतवाली ने बताया कि आज से 7 माह पहले करीम खान माधव चौक चौराहे से बाइक पर बिठाकर बाकड़े बाबा की ओर ले गया था. इसी दौरान वह कहने लगा कि उसके रिश्तेदार आ रहे हैं. जिसके बाद उसने शराब पिलाई और उसकी रिश्तेदार महिला के साथ कार में अश्लील वीडियो बना ली. इसके बाद से ब्लैकमेल कर अभी तक 17 से 18 लाख रुपए ले लिए. इसके बावजूद भी जब ब्लैकमेल करने से बाज नहीं आए तो पीड़ित ने आज एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराकर पैसे वापस दिलवाने की मांग की है. पीड़ित ने बताया कि इन लोगों को पैसे देने के चक्कर में घर भी बेच दिया अब खाने तक कर पैसे नहीं है. ऐसे में वह अपने परिवार बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेगा.








Be First to Comment