Press "Enter" to skip to content

भूकंप आपदा पर संयुक्त मॉक ड्रिल: एनडीआरएफ और शिवपुरी प्रशासन की संयुक्त रणनीति / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में भूकंप और फायर जैसे आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एनडीआरएफ लखनऊ की टीम और जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन और एनडीआरएफ लखनऊ के सहायक कमांडेंट ए. सिकंदर के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान एसडीईआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, रेडक्रॉस सहित कई संस्थाओं की संयुक्त टीमों ने खोज, राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया।

अभ्यास की शुरुआत अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक से हुई, जिसमें जिलाधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला, एसडीएम शिवदयाल धाकड़ और एनडीआरएफ अधिकारियों ने पूरे संचालन की रूपरेखा निर्धारित की। मॉक ड्रिल के दौरान किसी बड़े भूकंप की स्थिति का सिमुलेशन कर घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और जोखिम नियंत्रण के तरीके प्रदर्शित किए गए। एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट ए. सिकंदर ने कहा कि आपदा के दौरान सभी एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित रिस्पॉन्स ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है। ऐसे अभ्यास समय-समय पर होना अत्यंत आवश्यक है ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में विभाग बिना देरी के प्रभावी कार्रवाई कर सकें। मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!