Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में शादीशुदा महिला से मिलने पहुँचे प्रेमी को परिजनों ने जमकर पीटा, परिजन बोलें घर में चोरी करने घुसा था, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर में शादीशुदा महिला से प्रेमी रात में मिलने पहुंचा था. प्रेमिका के परिजनों ने सुबह प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी मारपीट कर दी.

जानकारी के अनुसार प्रेमी सचिन ओझा निवासी दिनारा ने बताया कि वह उसकी शादीशुदा प्रेमिका से फोन पर बात करता था इसी दौरान उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए घर पर बुलाया. जब वह प्रेमिका के घर पर पहुंचा तो सुबह 4  बजे परिजनों ने प्रेमी को देख लिया और उसकी जमकर मारपीट कर दी. जिसकी सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर गंभीर हालत में घायल का उपचार जारी है.

इधर महिला के ससुर ने बताया कि वह सचिन पूजाओझा को नहीं जानते हैं और सुबह चोरी करने की नियत से सचिन घर में घुसा था जिसे हमने पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!