शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में पति से सुलह कराने का बहाना बनाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पति-पत्नी के विवाद का फायदा उठाकर महिला को कई दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया।
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला की शादी पोहरी क्षेत्र के ग्राम सेंगाड़ा के एक युवक से हुई थी। करीब कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद पति मजदूरी के लिए बाहर चला गया और महिला मायके छत्तीसगढ़ लौटने के लिए रवाना हो गई।
इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात पहचान के धर्मेंद्र ओझा निवासी झिरी से हुई। आरोपी ने पति से सुलह कराने के बहाने महिला को अपने घर ले जाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया।
पति के लौटने पर महिला ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे। पोहरी पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत छापेमारी की और आरोपी को 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सराहनीय कार्यवाही :थाना प्रभारी नरेन्द्र कुशवाह, उपनिरीक्षक दिनेश कोठारी, प्रधान आरक्षक हृदेश पाराशर,आरक्षक रामअवतार रावत,मुनेश धाकड़ की विशेष भूमिका रही।








Be First to Comment