Press "Enter" to skip to content

आरक्षक की मां की हत्या और लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, सोने-चांदी के आभूषण बरामद, एक आरोपी अभी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में आरक्षक की मां की हत्या और लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट के 50 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में प्रेस कांफ्रेंस कर इस घटना का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब आधी रात के बाद आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसे। इसी दौरान महिला की आंख खुल गई और उन्हें जागा देखकर बदमाशों ने सरिया से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी घर से मंगलसूत्र, टॉप्स, पायल, बिछुड़ी और लगभग 10 हजार रुपये नगद लेकर करीब 50 हजार रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। मृतका का बेटा बंटी गोस्वामी ग्वालियर के डबरा थाने में आरक्षक है। घटना के बाद करैरा थाना पुलिस ने धारा 311, 309(6), 331(8) बीएनएस और 11/13 एमपी डीवीपीके एक्ट में मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्चिंग और मुखबिरों की मदद से आरोपी बल्लू उर्फ नंदराम पुत्र अतर सिंह रावत उम्र 40 साल , निवासी फतेहपुर और जयदेव पुरी पुत्र सुल्तान पुरी 40 साल , निवासी बनेरी थाना भितरवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी रामू बघेल, निवासी धमधोली के साथ मिलकर वारदात करने की बात स्वीकार की। तीसरा आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!