शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अस्पताल चौराहे के पास माँ राजेश्वरी स्टेशनरी पर चोर ने रुपए चुराने की फिराक में गल्ले में हाथ डाल दिया. इसी दौरान दुकानदार ने उसे पकड़ लिया.
जानकारी के अनुसार जुबेर खान पुत्र अब्दुल खान उम्र 24 साल निवासी सईसपुरा ने अस्पताल चौराहे के पास माँ राजेश्वरी स्टेशनरी की दुकान में रूपयों से भरे गल्ले में हाथ डाल दिया. इसी दौरान दुकानदार को जब भनक लगी तो दुकानदार ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. दुकानदार ने डायल 112 पर कॉल कर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है.








Be First to Comment