Press "Enter" to skip to content

कोचिंग से आने के दौरान आरोपी करता हैं छेड़छाड़, अपहरण, दुष्कर्म की धमकी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर में आरोपी नाबालिग के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता हैं. मना करने पर जान से मारने की धमकी अपहरण की धमकी एवं दुष्कर्म की धमकी देता हैं. इसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में परिजनों ने की है.

जानकारी के अनुसार नाबालिग ने बताया कि वह पिछोर में रहकर पढ़ाई करती है. कोचिंग से आने और जाने के दौरान राहुल लोधी नाम का युवक अन्य लोगों के साथ मिलकर उससे रास्ते में बात करने की कोशिश करता है और छेड़छाड़ करता है. जब इसका विरोध किया तो वह अपहरण, दुष्कर्म करने की धमकी देता है. जिसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई गई है. लेकिन उसके बाद भी वह नहीं मान रहा हैं. आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग आज परिजनों ने एसपी ऑफिस में की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!