शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बडौदी पर एक र्टक गड्ढे में फस गया। जब फसे हुए ट्रक को देखकर लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रक का स्टाफ उन्हें देखकर भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि ट्रक में 18 मवेशी निर्दयतापूर्वक भरे हुए हैं। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराया और उन्हें गौशाला भेजा।
जानकारी के अनुसार ट्रक बडौदी के पास रोड के बीचों-बीच गड्डे में फंस गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने निकालने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक नहीं निकला तो ट्रक को खाली करने की बात हुई। जिससे ट्रक स्टाफ सकपका गया और लोगों से कहा कि वह अपने ट्रक मालिका को ट्रक फंसे होने की सूचना दे दें।
इसके बाद ट्रक खाली हो सकेगा। लोगों ने कहा कि ट्रक में क्या है तो ट्रक चालक और स्टाफ कुछ भी बताने से कतराने लगे। जिससे लोगों को संदेह होने लगा और लोगों ने ट्रक खोलने की जिद करनी शुरू कर दी। जिससे ट्रक स्टाफ वहां से ट्रक छोड़कर भाग गया। बाद में लोगों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया और पुलिस की उपस्थिति में ट्रक खोलकर देखा तो उसमें भंैसे भरी हुई थी, जिन्हें आरोपी काटने के लिए कत्लखाने ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी भैंसों को ट्रक से निकालकर गौशाला भिजवाया और ट्रक को जप्त कर थाने में रखकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।






Be First to Comment