Press "Enter" to skip to content

पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से महिला ने SP को दिया आवेदन / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा की लीला मोगिया ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी बेटी गीता मोगिया पर उसके पति रूप सिंह और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मारपीट, प्रताड़ना और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी देर रात उसके घर आकर उसके चार नाती-नातिनों को जबरदस्ती उठा ले गए और विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ व मारपीट की।

आवेदन में उसने रूप सिंह मोगिया सहित सुरेश, सरपंच शंभू, विंदू, बाली, हरी और हरनाम मोगिया पर छेड़छाड़, धमकी देने और बकरियां चोरी करने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने SP से आरोपियों पर FIR दर्ज करने और उसकी तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!