Press "Enter" to skip to content

भौंती और करैरा पुलिस की कार्रवाई: तीन अलग-अलग बलात्कार मामलों में आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामलों में एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन पर भौंती और करैरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पहले मामले में थाना भौंती में दर्ज मामले में नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर फरार आरोपी उमेश लोधी निवासी भौंती को पुलिस टीम ने 3 दिसंबर को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मुसाब लोधी निवासी विजयपुर को भी टीम ने खोजबीन के बाद हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में न्यायालय में पेश किया गया।

तीसरे मामले में थाना करैरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और बलात्कार के आरोपी नरेन्द्र रावत निवासी डोंगरपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पीड़िता की बरामदगी के बाद पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई थीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिए गए निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!