शिवपुरी: मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी ने आज एसपी को ज्ञापन सौंपकर किन्नरों द्वारा अवैध वसूली रोकने की मांग की है.
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की प्रचार मंत्री रेनू अग्रवाल ने बताया कि किन्नरों द्वारा शादी समारोह और बच्चे के जन्म पर अबैध बसूली की जाती है और राशि ना देने पर मेहमानों के सामने लड़ाई झगड़ा गाली गलोच करते हैं. जिसके कारण मेहमानों के सामने मानहानि होती हैं. बेटी की शादी पर 2100 रुपए, बेटे के जन्म पर 1100 रूपये और होली-दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर 50 रूपये की राशि निर्धारित की जाए. जिसके कारण समाज में किसी भी परिवार को परेशानी का सामने ना करना पड़े.









Be First to Comment