,

मछला को भगाकर ले गया राजगढ़ का अर्जुन: FAIMLY की SP से अर्जुन पर नामजद FIR व मछला के वापिसी की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र से है जहां ग्राम मार का सहराना में 18 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में परिजनों ने अर्जुन आदिवासी नामक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजन ने एसपी शिवपुरी को आवेदन देकर नामजद FIR दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की हैं।

जानकारी के अनुसार मुन्नी आदिवासी ने आवेदन में बताया कि उसकी पुत्री मछला आदिवासी बीते 10 नवंबर की रात घर से बिना बताए चली गई थी। तलाश के बाद भी कोई सुराग नही लगने पर 11 नवंबर को परिजनों ने पुलिस चौकी अमोलपठा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद घर लौटने पर पता चला कि लड़की अपने साथ 60 हजार रुपये नगद भी ले गई है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त की राशि थी। परिजनों का आरोप है कि अर्जुन आदिवासी निवासी राजगढ़, करैरा, युवती को भगाकर ले गया है और वह भी 11 नवंबर से गायब है। उसके परिवारजन भी कोई जानकारी नहीं दे रहे।

युवती के परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने एसपी से अर्जुन आदिवासी के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर उसकी व परिजनों की सख्ती से पूछताछ करवाने तथा युवती को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।