शिवपुरी। खबर करौंदी कॉलोनी से है जहां रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार सुनीता बाथम पत्नी रवि बाथम का सोमवार को बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई थी। तनाव में आकर उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन घबराए और तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है।





