शिवपुरी: शहर में आज सड़कों पर ब्राह्मण समाज के लोगों की भीड़ उतरी. इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर IAS संतोष वर्मा पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने बताया कि IAS संतोष वर्मा ने जो ब्राह्मण समाज की बच्चियों को लेकर विवादित बयान दिया था उसके बाद उस पर कोई भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है. इसी के चलते आज ब्राह्मण समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर IAS संतोष वर्मा पर कठोर कार्रवाई कर सरकार से जेल भेजने की मांग की हैं. जिस प्रकार से IAS ने ब्राह्मण समाज की बच्चियों पर विवादित बयान दिया है. उसको लेकर आज ब्राह्मण समाज के कई लोग लामबद्ध होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने लिए संतोष वर्मा पर कठोर कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की हैं. महिलाओं ने बताया कि IAS के पद पर संतोष वर्मा बैठे हैं और उन्हें अपनी पद की गरिमा का ख्याल नहीं है. ऐसे में बच्चियों किसी भी समाज की हो सकती है. लेकिन इस तरह किसी भी समाज की बच्चियों के लेकर इस प्रकार के शब्द कहना कहां था उचित है.








Be First to Comment