शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के बाबू क़्वाटर रोड़ पर तेज रफ़्तार बुलट चालक ने पैदल जा रहे युवक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी की युवक को अगले दिन होश आया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार तसलीम खान पुत्र आरिफ खान निवासी नूरानी मस्जिद के पास कल रात्रि 8 बजे बाबू क़्वाटर रोड़ पर पैदल जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ़्तार बुलट चालक ने पैदल जा रहे युवक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद युवक बेहोश हो गया. आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. युवक को आज सुबह होश आया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.







Be First to Comment