शिवपुरी: शहर के देहात क्षेत्र बताने वाले ग्राम मझेरा में युवक को खेत में पानी डालते समय मोटर चलाना भारी पड़ गया. मोटर चलाने के दौरान उसे करंट लग गया. जिसके कारण वह बेहोश हो गया.
जानकारी के अनुसार रणवीर गुर्जर निवासी ग्राम मझेरा थाना देहात आज सुबह 7 खेत पर पानी देने के लिए गया था. इसी दौरान जब वह मोटर चालू करने गया तभी करंट की चपेट में आ गया. जिसके कारण वह बेहोश हो गया. जैसे ही परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर घायल का उपचार जारी है.







Be First to Comment