शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली लुधावली पर काम पर जा रहे बुजुर्ग को साइलेंट अटैक आ गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार सियाराम बंजारा निवासी कानपुर देहात उम्र 56 साल शिवपुरी में कल्लन शॉप फैक्ट्री के पास किराए से रहकर फेरी का काम करता था. इसी दौरान आज सुबह वह अपनी साइकिल से काम के लिए निकला था. लुधावली क्षेत्र में नंदू राठौर के होटल के पास उसे अटैक आ गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. परिजनों ने शव का पीएम करने से इंकार कर दिया.
परिजनों ने बताया कि उन्हें दो बार अटैक आ चुका है. यह तीसरी बार अटैक था इसी कारण उनकी मौत हुई है. इस कारण हम पीएम कराना नहीं चाहते हैं. देहात थाना पुलिस ने परिजनों की सहमति के आधार पर शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया. इसके बाद वह शव को लेकर अपने गांव चले गए.







Be First to Comment