Press "Enter" to skip to content

पेड़ से पत्तों की तरह हमें समाज से जुड़ा रहना चाहिए : शैतान सिंह पाल / Shivpuri News

पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह-जगह किया स्वागत

शिवपुरी। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ से पत्तों की तरह जुड़े रहना चाहिए, समाज का प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक संगठन की नींव है, जब पेड़ से पत्ते गिर जाते हैं तो पेड़ भी सूख जाता है पत्ते का जीवन भी खत्म हो जाता है इसलिये समाज की हरियाली और खुशहाली के लिये लोगों को समाज से जुड़ा रहना चाहिए। यह बात पाल समाज के राष्ट्रीय अद्यक्ष शैतान सिंह पाल ने अपने शिवपुरी दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमें अपने सामाजिक संग़ठन को कभी कमजोर नहीं मानना चाहिए क्योंकि सामाजिक संगठन की मजबूती उस संग़ठन में काम करने वाले व्यक्तियों के मजबूत इरादों से होती है। यह हमारे खुद की कार्यप्रणाली पर निर्भर रहता है कि हम संग़ठन को कितना आगे ले जाना चाहते हैं। अगर पदाधिकारी मेहनत से काम करते हैं तो सामाजिक संगठन की मजबूती मिलती है।

पाल समाज के राष्ट्रीय अद्यक्ष शैतान सिंह पाल जी का स्वागत सतनवाड़ा में सीताराम पाल पूर्व अद्यक्ष पाल समाज के नेतृत्व में किया गया, नरवर में इंजी. गोपाल पाल दद्दा, करेरा में युवा अद्यक्ष महेंद्र सिंह बघेल, सिरसौद चौराहे पर पूर्व जनपद अद्यक्ष रामदास पाल, शिक्षक मनोज पाल, पिछोर ब्लॉक अद्यक्ष देवसिंह पाल, राजकुमार पाल ने किया। शिवपुरी में जिलाद्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल के नेतृव में लवकुश वाटिका में सभी समाज बंधुओं ने राष्ट्रीय अद्यक्ष का स्वागत किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!