Press "Enter" to skip to content

शिव रिसोर्ट में कीटनाशक दवा कंपनी के मैनेजर ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त, विवाहित महिला के साथ रुका था, शराब और टूटी टेबल मिली / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शिव रिसोर्ट में बुधवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव की पहचान उत्तर प्रदेश के बनारस निवासी राकेश यादव उम्र 45 साल के रूप में हुई है। राकेश इंदौर में एक कीटनाशक दवा बनाने वाली कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

राकेश दतिया जिले की रहने वाली विवाहित महिला के साथ होटल में ठहरा था। महिला वर्तमान में इंदौर के महालक्ष्मी गंज में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। जानकारी के अनुसार, राकेश और महिला की मुलाकात लगभग छह माह पहले हुई थी और वे इससे पहले भी शिवपुरी के इसी होटल में रुक चुके थे।

बुधवार शाम को दोनों शिव रिसोर्ट पहुंचे और एक कमरा बुक कराया। पुलिस को कमरे में टूटी हुई टेबल, शराब की बोतलें मिलीं। बताया गया है कि दोनों ने शराब पी थी और सो गए थे। देर रात हालात बिगड़ने पर महिला होटल स्टाफ के साथ राकेश को लेकर करीब 3:30 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, मौत का कारण फांसी लगाना बताया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कमरे में कांच की टूटी टेबल, खाली शराब की बोतलें मिलीं।

मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस अब महिला से पूछताछ करेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!