शिवपुरी: पोहरी विधानसभा क्षेत्र के भैसरावन के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को पोहरी SDM कार्यालय और बिजली विभाग में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाइनमैन गजेंद्र ओझा पर अभद्रता, गाली-गलौज और बिजली आपूर्ति में मनमानी करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।
लाइन मैंन ने लगभग 1 घंटे के इंतजार करने के बाबजूद वे मौके पर नहीं आए। मजबूर होकर ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना साबित करती है कि विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे।
ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही SDM पोहरी अनुपम शर्मा ने तुरंत सुपरवाइजर को फोन लगाया और पूछताछ की कि ग्रामीण कार्यालय आए हैं, तो तुम कहां गायब हो गए?
SDM ने निर्देश दिए कि लाइनमैन गजेंद्र ओझा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाये.








Be First to Comment