Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बागेश्वर धाम कथा के लिए पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 64 CCTV कैमरों से सतत निगरानी / Shivpuri News

शिवपुरी में 24 से 30 नवंबर तक हवाई पट्टी के पास नर्सरी मैदान में आयोजित हो रही पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ‘बागेश्वर धाम महाराज’ की श्रीमद्भागवत कथा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। उनके निर्देशन में पुलिस बल तैनात कर कथा स्थल, पांडालों, मंच, पार्किंग और भंडारा स्थलों पर सुरक्षा को चाक-चौबंद रखा गया है।

भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरे आयोजन क्षेत्र को हाई-टेक सुरक्षा कवच से लैस किया गया है। कथा स्थल पर एक विशेष CCTV कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिससे पूरे परिसर पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 64 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो हर गतिविधि पर सतत निगरानी रख रहे हैं।

पुलिस टीम द्वारा नागरिकों की सुविधाओं, ट्रैफिक व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने हेतु विशेष तैयारियाँ की गई हैं। शिवपुरी पुलिस का कहना है कि कथा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए हर स्तर पर चौकसी बरती जा रही है। बता दें की यह सर्विस शेल्टर सर्विस के प्रॉपराइटर उदय सिंह के द्वारा की जा रहीं हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!