शिवपुरी: शहर के मनियर वार्ड नंबर 13 में रहने वाले बुजुर्ग बैंक के चक्कर काट रहा है. बैंक कर्मचारियों की गलती की वजह से उसकी एफडी 2 लाख की हो गई है. जबकि उसने एफडी एक लाख रुपए की कराई थी.
छोटे प्रजापति पुत्र नकटू प्रजापति निवासी मनियर वार्ड नंबर 13 के अनुसार उसने बैंक में 1 लाख रूपये की अपनी जमा पूंजी की एफडी कराई थी. जब वह एफडी की जानकारी लेने गया तो उसे पता चला कि बैंक कर्मचारियों की गलती से वह एफडी 2 साल की हो गई है. जब उसने पैसों की मांग की तो उससे कहा गया की 5 साल बाद पैसे निकलेंगे.
बुजुर्ग ने कलेक्टर से जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी एफडी निरस्त कर उसे 1 लाख रूपये वापस दिए जाए जिससे वह अपना भरण पोषण कर सके.







Be First to Comment