शिवपुरी। तथागत फाउंडेशन एंव गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान मे न्यू ब्लॉक विद्या मंदिर स्कूल के पास स्थित गायत्री परिवार एक्यूप्रेशर हेल्थ पार्क में बुधवार 26 नबंवर को शाम 4 से 6 बजे तक निशुल्क कैंसर निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में महिलाओं हेतु स्तन और गर्भाशय के कैंसर का निशुल्क परीक्षण एवं निदान किया जावेगा
उक्त आयोजन तथागत फाउंडेशन शिवपुरी एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया जावेगा। उक्त शिविर प्रति महीने दूसरे और चौथे बुधवार को आयोजित किया जाता है।
इस शिविर में गर्भाशय और ब्रेस्ट कैंसर का परीक्षण महिला चिकित्सकों के द्वारा किया जावेगा तथा जांच आदि भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस शिविर में यूट्रस कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की जांच और परीक्षण महिला चिकित्सक के द्वारा किया जावेगा।
डॉ पी के खरे ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट और यूट्रस कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ भ्रान्ति का निराकरण और समुचित इलाज करना है*इस शिविर मै एफ एन ए सी, पैप्सीमैयर, पंच वायोप्सी,इन प्रिंट सैटालाजी जैसी जांचें निशुल्क की जायेंगे।
डॉ खरे ने अनुरोध किया है कि इस कैंप में तथागत फाउंडेशन के द्वारा पूर्व में आयोजित किए गए बड़े कैंप में की गई महिलाओं की मैमोग्राफी की जांच रिपोर्ट भी महिलाओं को प्रदान की जावेगी। जिन महिलाओं ने पूर्व के कैंप में अपनी मैमोग्राफी जांच कराई थी वे आवश्यक रूप से अपनी जांच रिपोर्ट ले जायें।
तथागत फाउंडेशन की सचिव श्रीमती पुष्पा खरे ,श्वेता, आकांक्षा गौड, प्रीति जैन ,नम्रता गौतम सहित तथागत फाउंडेशन की सभी महिला सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है.

26 नबंवर बुधवार को गायत्री पार्क में लगेगा निशुल्क कैंसर परीक्षण एवं निदान शिविर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- इमलिया गांव में भीषण आग, 25 किसानों की 80-90 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख / Shivpuri News
- राशन वितरण को लेकर विवाद, सेल्समैन व भाई पर मारपीट का केस दर्ज / Shivpuri News
- नरवर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: फोरव्हीलर की टक्कर से 5 भैंसों की मौके पर मौत / Shivpuri News
- NH-46 पर बाइक राइडर हादसे का शिकार, पैर में गंभीर चोट / Shivpuri News
- नरवर वन क्षेत्र में अवैध कटाई का मामला गरमाया, बीट गार्ड पर आरोप, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment