शिवपुरी: शहर के नर्सरी मैदान लुधावली में कल 24 नवंबर से 30 नवंबर तक बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा होने जा रही है. आज शहर के राजेश्वरी मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया था.
कृष्णा दुबे निवासी चंद्रा कॉलोनी ने बताया कि डेढ़ से दो तोला की चैन चोरी हो गई. वहीँ साधना चौहान का डेढ़ से दो तोला की चैन चोरी हो गई एवं लाल माटी की रहने वाली बुजुर्ग महिला का 16 मोती का मंगलसूत्र एवं एक बड़ा पेंडल भी चोरी हो गया है. वहीँ बुजुर्ग महिला उमा का भी मंगलसूत्र चोरी हो गया.
आयोजन कर्ता कपिल कुत्ता ने अपील की थी कि कोई भी महिला कथा स्थल एवं कलश यात्रा में सोने चांदी की जेवरात पहनकर ना आए जिससे चोरी की घटना ना हो सके. इसके बावजूद महिलाओं ने लापरवाही वरती और सोने चांदी के आभूषण पहुंचकर कथा स्थल और कलश यात्रा में पहुंची. जिसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ा.







Be First to Comment