Press "Enter" to skip to content

बैराड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के 316 क्वाटर 56 लीटर 31660 रुपये की जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड के द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो ट्रोलेंस अपनाने के निर्देश दिये गये थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे कल शुक्रवार को रात्रि में थाना बैराड पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बरोद रोड नदी के पास देशी प्लेन शराब के क्वाटर बैच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान बरोद रोड नदी के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम बहादुर रजक पुत्र भरोसी रजक उम्र 47 साल निवासी ऊंची बरोद थाना बैराङ जिला शिवपुरी का होना बताया। उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब की सात पेटियों में 316 क्वाटर जप्त किये गये। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट और शराब जप्त कर आरोपी गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।, आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 316 क्वाटर 56 लीटर शराब 31660 रुपये कि जप्त की गई है।

इस कार्यवाही में सराहनीय योगदान थाना प्रभारी बैराड सुरेश शर्मा, सोवरन सिंह सिसौदिया, राजेन्द्र प्रसाद, गिर्राज त्यागी, चेतन राठौर,नेहा शुक्ला की अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!