शिवपुरी: शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली लालमाटी में रहने वाली महिला ने अपने ही देवर के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार पूजा शाक्य पत्नी शिशुपाल शाक्य निवासी दुबे नर्सरी लालमाटी थाना कोतवाली ने बताया कि उसका देवर अरविंद शाक्य उसे बहलाफुसलाकर बड़ोदी की ओर ले गया और वहां ले जाकर उससे 10 हजार नगद और सोने के दो झुमके छीन लिए, जिनकी कीमत लगभग 35 हजार रुपए है. इसके बाद जब महिला ने अपने ही देवर से 10 हजार नगदी और 2 झुमके वापस मांगे तो वह महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा. इसके बाद महिला ने आज एसपी से सामान वापस दिलवाने की मांग की है.







Be First to Comment