Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में नशे में धुत्त ड्राइवर ने महिला को मारी टक्कर, महिला की हुईं मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के दीगोद गांव में एक महिला को नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर घर की दीवार से भी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 4:20 बजे हुई। दीगोद गांव निवासी रचना जाटव (पत्नी गोपाल जाटव) अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं, तभी स्वराज नीले रंग के एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सीधे घर की दीवार से जा टकराया, जिससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रचना जाटव के पैरों, कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।

परिजनों ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस से बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक रामक्रेश जाटव नशे में धुत था। दुर्घटना के तुरंत बाद वह ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की बेटी रुपाली ने बदरवास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रुपाली ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय वह अपनी मां के साथ आंगन में काम कर रही थी। जाटव मोहल्ले की गली से तेज रफ्तार में आया ट्रैक्टर सीधा उसकी मां से टकरा गया। घटना को चाचा बाबूलाल जाटव, चाची गुड़िया बाई जाटव सहित अन्य परिजनों ने भी देखा।

पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ट्रैक्टर चालक रामक्रेश जाटव की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!