Press "Enter" to skip to content

कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हमला, दो दिन बाद भी आरोपी फरार, प्रेस क्लब ने SP को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम पहाड़ाखुर्द थाना मायापुर में 17 नवंबर को कवरेज के दौरान चार पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी न होने से पत्रकार समुदाय में आक्रोश है। घटना उस समय हुई जब पत्रकार जयकुमार झा, प्रदीप जैन, अफजल शाह और प्रवीण मिश्रा शासकीय उचित मूल्य दुकान की कार्यप्रणाली की जांच करने पहुंचे थे। घटना ग्राम को लेकर प्रेस क्लब व पत्रकारों ने एसपी शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा है

जानकारी के अनुसार दुकान पर मौजूद सेल्समेन उपेंद्र लोधी, अवनेश लोधी और रामकृष्ण लोधी ने कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ अभद्रता कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर रामकृष्ण लोधी कुल्हाड़ी लेकर, जबकि अन्य दो आरोपियों ने लाठी से हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों श्रीराम परिहार एवं बुदेल सिंह परिहार ने बीच-बचाव कर पत्रकारों की जान बचाई। जाते समय आरोपियों ने भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद मायापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पत्रकारों का कहना है कि 19 नवंबर तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से थाना प्रभारी नीतू अहिरवार की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, सुरक्षा व्यवस्था एवं थाना स्तर पर हुई लापरवाही की जांच की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि यह हमला सिर्फ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर है, जिसे लेकर प्रशासन का गंभीर होना आवश्यक है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!