Press "Enter" to skip to content

महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार / Shivpuri News

शिवपुरी। महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 6 राज्यस्तरीय पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों के तहत चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को एक लाख रुपये एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।

इन पुरस्कारों के लिए आवेदक को उत्कृष्ट कार्यों के प्रमाण सहित 8 फरवरी तक महिला एवं बाल विकास विभाग को आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि यह पुरस्कार अलग अलग क्षेत्रों में कार्य के लिए दिए जाएंगे। उत्कृष्ट समाज सेवा, महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए वीरता पूर्ण साहसिक उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर या कार्यालय में कार्यालयीन समय में देखे जा सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!