
शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत पशु चिकित्सालय के पास रहने वाले एक युवक के घर से बीती रात अज्ञात चोर एक बाइक व मोबाइल सहित नकदी 3 हजार रुपए चुराकर ले गएं चोरी गया कुल माल करीब 60 हजार रुपए कीमत का बताया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। एक अन्य घटना में जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत पुलिस सहायता केंद्र के पास से बीते रोज अज्ञात चोर एक बाइक चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चोर की तलाश श्ुरू कर दी है।






Be First to Comment