Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर के पिता ने मरीज को जड़ा गलत इंजेक्शन, ऑपरेशन के लिए गहने बेचने पड़ गए, DM से गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कलेक्ट्रेट कार्यालय से है जहां कोलारस निवासी राजू धाकड़ ने शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस में इलाज के दौरान हुई गंभीर लापरवाही की शिकायत कलेक्टर को सौंपी है। आवेदक के अनुसार, वे 14 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 4:15 बजे इलाज कराने अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल परिसर में स्थित एक सरकारी क्वार्टर में भीड़ देख वे अंदर गए, जहां डॉक्टर विवेक शर्मा के पिता एच.वी. शर्मा मरीजों का इलाज कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार पीड़ित राजू धाकड़ ने बताया कि उन्होंने भी एच.वी. शर्मा से उपचार कराया, जिसके दौरान लगाया गया एक इंजेक्शन गलत हो गया और उनका कूल्हा सूज गया। अगले दिन जब वे शिकायत लेकर पहुंचे तो एच.वी. शर्मा गाली-गलौज पर उतर आए और उन्हें इलाज से मना करते हुए क्वार्टर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। पीड़ित को बाद में शिवपुरी में ऑपरेशन कराना पड़ा, जिसमें मवाद निकलने के कारण परिवार को करीब 50 हजार रुपये खर्च करने पड़े। आवेदक का कहना है कि उनके माता-पिता को इलाज के लिए अपने गहने तक बेचने पड़े।

राजू धाकड़ ने कलेक्टर से मांग की है कि डॉक्टर विवेक शर्मा के पिता एच.वी. शर्मा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए, उपचार में खर्च हुई राशि वापस दिलाई जाए और उनकी अवैध रूप से चल रही इलाज की दुकान को स्थायी रूप से बंद कराया जाए, ताकि भविष्य में अन्य किसी मरीज को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!