Press "Enter" to skip to content

आंगनवाड़ी चयन में धांधली का आरोप : पति बोला- प्रथम स्थान आने पर भी पत्नि को नहीं मिल रही पदस्थापना / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कलेक्ट्रेट कार्यालय से है जहां ग्राम आगरा निवासी कृष्णपाल ने जिलाधीश को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी कलावती वघेल को आंगनवाड़ी सहायिका पद पर प्रथम स्थान आने के बावजूद केंद्र आगरा में पदस्थ नहीं किया जा रहा। आवेदक के अनुसार चयन सूची में कलावती का प्रथम स्थान तथा दुलारी आदिवासी का दूसरा स्थान है, जिसकी पदस्थापना ग्राम सिद्धपुरा में होना तय थी।

जानकारी के अनुसार कृष्णपाल ने शिकायत में बताया कि दुलारी आदिवासी ने आरक्षण का दुरुपयोग कर अधिकारियों की सांठगांठ से आपत्ति निराकरण से पहले ही पदस्थापना में बदलाव कराया और अब आगरा केंद्र पर जॉइन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मौखिक आपत्ति के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

आवेदक ने जिलाधीश से मांग की है कि प्रथम पात्रता के आधार पर उनकी पत्नी को ही ग्राम आगरा आंगनवाड़ी केंद्र पर पदस्थ किया जाए। उन्होंने चयन सूची की प्रतिलिपि संलग्न कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!