Press "Enter" to skip to content

लापता 64 साल का वृद्ध सरसों के खेत में मृत मिला, ग्रामीणाें ने लगाया जाम / Shivpuri News

शिवपुरी। क्षेत्र के ढेंकुआ तालाब से निकली नहर का पानी खोलने निकले 64 साल के लापता वृद्ध की तीसरे दिन सरसों के खेत में लाश मिली है। पीठ सहित शरीर के अन्य अंगों पर घसीटे जाने के निशान होने के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पीएम के बाद शव लाते वक्त ग्रामीणों ने ट्रैक्टर अड़ाकर आधा घंटे तक रन्नौद-मायापुर रोड पर जाम रखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक बादाम (64) पुत्र पीतम सिंह लोधी निवासी गिलटोरा 1 फरवरी की शाम 6 बजे अपने खेत में सिंचाई के लिए नहर का पानी खोलने निकला था। उसके बाद से बादाम लोधी का कोई सुराग नहीं लगा। परिजन और ग्रामीणों ने 2 फरवरी को आसपास क्षेत्रों में दो टोलियां बनाकर तलाश शुरू की। तीसरे दिन 3 फरवरी की सुबह महादेव स्कूल ढेंकुआ से करीब 200 मीटर दूर रघुवीर जाटव के सरसों के खेत में बादाम लोधी की लाश पड़ी मिली। सूचना पर रन्नौद थाना पुलिस पहुंची और अस्पताल ले जाकर पीएम कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!