शिवपुरी। खनियाधाना पुलिस ने बलात्कार और जान से मारने की धमकी के मामले में लगभग एक महीने से फरार चल रहे आरोपी दीपू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार घटना 14 अक्टूबर 2025 की है जहां खजरा गांव की 30 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम खजरा निवासी दीपू यादव पुत्र गंधर्व सिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, ने उसके साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 15 नवंबर 2025 को आरोपी को हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद 16 नवंबर को आरोपी को न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उपजेल पिछोर भेज दिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिछोर प्रशांत शर्मा, थाना खनियाधाना के थाना प्रभारी केदार सिंह यादव, सहायक उप निरीक्षक बालकिशन अहिरवार, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र भट्ट, प्रधान आरक्षक भानू पाठक, आरक्षक रोहित उपाध्याय, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह पाल, प्रधान आरक्षक हीरा सिंह पाल, आरक्षक अरुण शर्मा, आरक्षक देवेश जाटव, आरक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक आशीष, आरक्षक हेमसिंह, आरक्षक अनूप कुमार, आरक्षक रवि बाथम, आरक्षक संदीप तथा महिला आरक्षक हनीराजा चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







Be First to Comment