शिवपुरी। थाना फिजिकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 138 एनआई एक्ट के एक वर्ष से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी रामहेत सेन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह 14 नवंबर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय रामहेत सेन को पकड़ा गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक नम्रता भदौरिया, प्रआर शिरोमणि सिंह, प्रआर ऊदल गुर्जर और सैनिक मनोज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







Be First to Comment