बैराड़। बैराड़ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को कोटा (राजस्थान) से दस्तयाब कर आरोपी अनिल गुर्जर निवासी नयागांव, थाना गसवानी जिला श्योपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार मामला 22 अक्टूबर 2025 का है, जब ग्राम ऊंची बरौद की 40 वर्षीय महिला फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अक्टूबर की शाम 7 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को आरोपी अनिल गुर्जर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
इसके बाद थाना प्रभारी बैराड़ सुरेश शर्मा ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर टीम को कोटा भेजा, जहां से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है कि आरोपी पूर्व में भी बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिस पर अपराध दर्ज होकर विवेचना लंबित है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश शर्मा उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे, सहायक उप निरीक्षक दशरथ सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, आरक्षक अतर सिंह, आरक्षक रविन्द्र धाकड़, आरक्षक विवेक अग्रवाल और महिला आरक्षक निशा गौड़ का विशेष योगदान रहा।







Be First to Comment