Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में आबकारी विभाग की अबैध शराब ठिकानों पर दबिश: 60 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर 12 प्रकरण किए दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में अवैध शराब कारोबार को लेकर जिला आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा 15 नवम्बर को वृत्त शिवपुरी में बड़ी कार्यवाही की गई हैं.

बता दें की कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में जिले के नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं वृत्त शिवपुरी प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के द्वारा शिवपुरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नोहरीकला बंजारों का डेरा, ग्राम कांकर मोंगियों का डेरा, सतनवाडा सहित आदि क्षेत्रों में दबिश देकर मौके से 60 लीटर हाथ भट्टी शराब ज़ब्त कर 1600 किलोग्राम गुडलहान सैंपल लेकर मौक़े पर नष्ट किया गया।

दबिश कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। ग्राम कांकर एवं सतनवाडा में सतनवाडा पुलिस थाना प्रभारी श्री सुनील राजपूत अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे .

उक्त संपूर्ण कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक श्री गौरव कोल, श्री लोकेश बेवारिया, आरक्षक श्री सतीश श्री डोंगर सिंह श्री रितिक श्री श्री मुकेश, सैनिक रवि एवं सुमन का भविष्य में आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही सतत् जारी रहेंगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!