Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के अमरपुरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीतू जादौन तत्काल प्रभाव से पद से पृथक / Shivpuri News

शिकायतों की जांच में साल 2009–2011 की विज्ञप्तियाँ नहीं मिलीं, SDM की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

शिवपुरी: जिले के पोहरी में महिला एवं बाल विकास परियोजना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता नीतू जादौन को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग शिकायतों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिनमें शिकायतकर्ता गगन सिंह पवार और गुलाब सिंह राजावत द्वारा चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।

कलेक्टर शिवपुरी से प्राप्त आवेदनों के आधार पर एसडीएम पोहरी द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2009, 2010 और 2011 में अमरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र के लिए कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की गई थी और केंद्र उन वर्षों में स्वीकृत भी नहीं था। जांच में चयन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं मिले। इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए SDM पोहरी ने नीतू जादौन को पद से पृथक करने की अनुशंसा की।

उसी अनुशंसा और वल्लभ भवन भोपाल से जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना पोहरी ने आदेश जारी कर नीतू जादौन को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद से हटा दिया है। आदेश की प्रतियां कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसडीएम, सेक्टर पर्यवेक्षक, संबंधित कार्यकर्ता और शिकायतकर्ताओं को भेज दी गई हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!