Press "Enter" to skip to content

पुलिस के सामने पिटाई, फिर लूट, VIDEO वायरल, क्रॉस FIR: थाने में कोरे कागज़ पर कराए हस्ताक्षर, धमकाया, SP से गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी. खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से है जहां ग्राम छितरी थाना सीहोर में लूट और मारपीट के बाद पीडित ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर बताया है कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज सहित मारपीट की और उसके बाद 29 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लूटपाट की और परिवार के साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार छोटू ठाकुर पुत्र राजकुमार ठाकुर ने बताया कि विजेन्द्र उर्फ बल्ली बेस, गोलू बेस, आकाश, विकाश पुत्रगण विजेन्द्रसिंह बेस तथा लोकेन्द्र सिंह सोलंकी पुत्र करनसिंह सोलंकी सभी निवासी ग्राम किसनपुर चक्क थाना नरवर, लूट की नीयत से घर में घुसे थे. विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर सोने की चेन, झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, 50 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया.

छोटू ने बताया कि घटना के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसी दौरान आरोपी फिर से लाठी-डंडे और अवैध हथियारों के साथ हमला करने लगे. इस दौरान पीडित का पैर फ्रेक्चर है बहीं अन्य परिवार के लोगो को भी गहरी छोटें आई हैं। बाद में जब पीडित थाने पहुंचा तो थाना प्रभारी ने धमकाते हुए कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और सीसीटीवी फुटेज की पेनड्राइव लेने से इनकार कर दिया.

छोटू का कहना है कि घटना की वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल है, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की जा रही. उसने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और अपनी सुरक्षा की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!