Press "Enter" to skip to content

लड़की के साथ बनाए युवक के अश्लील फोटो, फर्जी INSTA आईडी बनाकर कर दिए अपलोड, पैसों की मांग, SP से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में एक युवक के साथ फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी और एक युवती की अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है. पीड़ित  ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार छोटू जंगम पुत्र घनश्याम जंगम निवासी ओछापुरा जिला श्योपुर का किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका और नेहा नामक युवती का फोटो जोड़कर इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और अश्लील फोटो अपलोड कर ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी ने मोबाइल नंबर 8824579399 और 9575950705 से कॉल कर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो फोटो वायरल कर देगा. डर के कारण पीड़ित ने 4 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, लेकिन उसके बाद भी आरोपी लगातार अश्लील फोटो डालता रहा.

पीड़ित ने बताया कि इस घटना से दोनों काफी भयभीत हैं और मानसिक रूप से परेशान हैं. उसने सायबर सेल के माध्यम से आरोपी का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!