Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अनोखी चोरी: स्विफ्ट कार से आया और एडवोकेट के घर से अखबार चुरा ले गया, थाने में शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के महाराणा प्रताप कॉलोनी महल रोड पर एक अजीबो-गरीब चोरी का मामला सामने आया है। यहाँ स्विफ्ट कार से आए एक चोर ने एडवोकेट संजीव बिलगैया के घर के दरवाजे से दैनिक भास्कर अखबार उठा लिया।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर MP07 CE 6239 से एक व्यक्ति उतरता है और दरवाजे पर रखा अखबार उठाकर वापस कार में बैठकर चला जाता है।

एडवोकेट संजीव बिलगैया ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!