Press "Enter" to skip to content

होटल और लॉजों में पार्किंग ना होने से प्रशासन के मुंह पर तमाचा, शादियों के सीजन में घंटों जाम से आम जनता परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला मुख्यालय पर सैकड़ो की संख्या में संचालित होटल और लौजों में पार्किंग की व्यवस्था न होने से जिला प्रशासन के मुंह पर तमाचा बना हुआ है…? वर्तमान समय में शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में पार्किंग की व्यवस्था न होने से सड़कों पर घंटो जाम की समस्या बने होने के कारण आम जनता काफी हद तक परेशान बनी हुई है…? आम जनता की समस्या पर ना तो जिला प्रशासन का ध्यान है और ना ही जिले के जनप्रतिनिधियों का ध्यान है. ऐसे में शहर इस समस्या को लेकर लावारिस बना हुआ है…? शादियों के सीजन को लेकर पिछले वर्ष पर नजर डालें तो होटल और लॉजों में पार्किंग की व्यवस्था न होने पर सड़कों पर पांच-पांच घंटे जाम की व्यवस्था शिवपुरी शहर के लोगों ने देखी है. इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन होटल और लौजों पर कार्रवाई भी नहीं कर रहा है कहीं ना कहीं प्रशासन के अधिकारी शहर के बड़े-बड़े होटल और लॉजों से रिश्वत के तौर पर लेनदेन का माहौल बनाए हुए है अगर कहीं प्रशासन ने शहर के बड़े-बड़े होटल और लौजों पर जिन पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है उन पर कार्रवाई नहीं की तो इस वर्ष भी सड़कों पर घंटे जाम की व्यवस्था देखने को मिलेगी ऐसे में आम जनता परेशान बनी रहेगी…? शिवपुरी शहर में बड़े-बड़े होटल और लॉजों में पार्किंग की व्यवस्था न होने को लेकर फास्ट समाचार ने अभी हाल ही में प्रमुखता से एक समाचार प्रकाशित किया था इसके बाद भी प्रशासन के अधिकारियों के कानों में जूँ तक नहीं रेगी…? अब देखना होगा कि जिला प्रशासन के अधिकारी पार्किंग की व्यवस्था को लेकर हरकत में आते हैं या फिर नहीं…?

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!